Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा का जयपुर और अजमेर का सफर आसान बनाएगी यह सुपरफास्ट रोडवेज बस, देखें शेड्यूल

प्रदेश के बस यात्रियों का जयपुर और अजमेर का सफर आसान बनाने के लिए सुपरफास्ट हरियाणा रोडवेज बस चलाई जा रही है। इस बस के शुरू होने से प्रदेश के जींद, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी सहित 4 जिलों की बस यात्रियों का गुलाबी नगरी जयपुर और अजमेर का सफर आसान हो गया है।

haryana news
haryana news

Haryana Roadways: हरियाणा के रोडवेज विभाग द्वारा प्रदेश के बस यात्रियों का जयपुर और अजमेर का सफर आसान बनाने के लिए सुपरफास्ट हरियाणा रोडवेज बस चलाई जा रही है। इस बस के शुरू होने से प्रदेश के जींद, रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी सहित 4 जिलों की बस यात्रियों का गुलाबी नगरी जयपुर और अजमेर का सफर आसान हो गया है। जींद रोडवेज डिपो से मिली जानकारी के अनुसार यह बस जींद बस स्टैंड से चलकर जुलाना, रोहतक झज्जर और रेवाड़ी होते हुए बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा, दूदू, जयपुर, किशनगढ़ होते हुए अजमेर तक का सफर तय करेगी। हरियाणा रोडवेज की यह बस दोनों राजू हरियाणा और राजस्थान के बीच बस कनेक्टिविटी को मजबूती प्रदान करेगी।

इस प्रकार रहेगा शेड्यूल

हरियाणा रोडवेज विभाग के जींद डिपो से मिली जानकारी के अनुसार यह बस अजमेर के लिए जींद बस स्टैंड से सुबह 10 बजे रवाना होगी। इसके बाद रोहतक से दोपहर 12:00 बजे, झज्जर से दोपहर 12:50 बजे, रेवाड़ी से दोपहर 2:00 बजे और जयपुर से शाम 6:20 बजे चलकर अजमेर पहुंचेगी। जींद और अजमेर के बीच शुरू हुई हरियाणा रोडवेज बस की सुपरफास्ट बस सर्विस वापसी में अजमेर से सुबह 5:00 बजे, जयपुर से सुबह 8:00 बजे, रेवाड़ी से दोपहर 12:10 बजे और झज्जर से दोपहर 1:10 बजे जींद के लिए चलेगी। इस बस के शुरू होने से जींद जिले की हरियाणा प्रदेश के रोहतक, झज्जर और रेवाड़ी जिले से बस कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।

इस प्रकार रहेगा किराया

हरियाणा रोडवेज विभाग द्वारा जींद बस स्टैंड से जयपुर के रास्ते अजमेर तक शुरू की गई सुपरफास्ट बस सर्विस में सफर करने के लिए बस यात्रियों को जीन्द से जयपुर तक 370 खर्च करने होंगे। वहीं जीन्द से अजमेर के लिए यात्रा हेतु जींद इस सुपरफास्ट बस में 520 रुपए किराया रखा गया है। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज की इस बस में रोहतक से जयपुर के लिए 300 रुपए और रोहतक से अजमेर के लिए 450 रुपए बस किराया रखा गया है। यह बस हरियाणा प्रदेश के अलावा राजस्थान प्रदेश के जयपुर और अजमेर जिले के बीच भी बस कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।