Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्याज की कीमतों में आई तेजी, लहसुन भी हुआ मजबूत, देखिए आज का मंडी भाव

जयपुर मंडी में प्याज का आज न्यूनतम भाव ₹1500 प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹4000 प्रति क्विंटल तक रहा। प्याज के साथ लहसुन की कीमतों में भी आज मजबूती आई है।

today mandi bhav
today mandi bhav

Onion Rate Hike: आज विभिन्न मंडियों में प्याज के भाव में तेजी देखने को मिली है। जयपुर मंडी में प्याज का आज न्यूनतम भाव ₹1500 प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव ₹4000 प्रति क्विंटल तक रहा। प्याज के साथ लहसुन की कीमतों में भी आज मजबूती आई है। मप्र की इंदौर देवी अहिल्या मंडी में मंगलवार को प्याज की आवक तकरीबन 30 हजार बोरी से अधिक रही। प्याज की सीमित सप्लाई के चलते भाव में आज तेजी रही। जानकारी के अनुसार सुपर क्वालिटी प्याज 30 से 35 रुपए और चुनिंदा लॉट 35 रुपए प्रति किलो से उपर तक बिके। वहीं औसत माल विभिन्न मंदिरों में आज मंगलवार को 25 से 32 रुपए और खराब प्याज 18 से 25 रुपए प्रति किलो तक बेचे गए। राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस बार कम बारिश के कारण प्याज की बोवनी पिछले साल के मुकाबले 20 से 30% रहने की बात कही जा रही है।

लहसुन भी हुआ आज मजबूत

देश की विभिन्न मंडियों में प्याज के अलावा लहसुन के भाव में भी मजबूती देखी गई। इंदौर की अहिल्या मंडी में आज लहसुन की आवक 7 से 8 हजार बोरी रही। मांग बढ़ने से प्रीमियम लहसुन 15000 से 16000 रुपए और अच्छी क्वालिटी 10000 से 13500 रुपए प्रति क्विंटल बिका। इसके अलावा हल्का और खराब माल 7000 से 7600 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।

आलू का भाव मंडियों में आज इस प्रकार रहा

जयपुर मंडी में आज आलू का न्यूनतम भाव ₹300 प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव₹900 प्रति क्विंटल रहा। इंदौर की अहिल्या मंडी में आज नया आलू बेस्ट 800 से 1000, एवरेज 600 से 700 गुल्ला 400 से 500 रुपए रहा। प्याज नया 4000 से 4400 पुराना 3500 से 3900 एवरेज 3000 से 3400 गोल्टा 2500 से 2900 लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 15000 से 18000 देशी 13000 से 14000 एवरेज 8000 से 10000 बारीक 5000 से 7000 रुपए क्विंटल रहा।