Rajasthan roadways: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर से सपोटरा के लिए राजस्थान रोडवेज विभाग द्वारा बस यात्रियों की सुविधा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस से राजस्थान प्रदेश के जयपुर और दोसा सहित कई शहरों की यात्री यात्रा कर सकेंगे। रोडवेज विभाग के तहत दोसा डिपो की यह बस सपोटरा से चलकर गंगापुर, सिकंदराबाद और दोसा होते जयपुर पहुंचेगी। इस बस से जयपुर जिले और दौसा जिले के बीच बस कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
सपोटरा से जयपुर के बीचइस प्रकार रहेगा शेड्यूल
राजस्थान रोडवेज विभाग द्वारा चलाई जा रही दोसा डिपो की सुपरफास्ट रोडवेज बस सपोटरा बस स्टैंड से सुबह 6:45 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। रास्ते में यह बस गंगापुर से सुबह 8:15 के आसपास, सिकन्दरा से सुबह 10:00 बजे और दौसा से सुबह 10:30 बजे चलकर जयपुर बस स्टैंड दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी। यह बस दौसा जिले के यात्रियों का जयपुर का सफर भी आसान बनाएगी।
जयपुर से सपोटरा का इस प्रकार रहेगा शेड्यूल
राजस्थान प्रदेश में दोसा रोडवेज डिपो की सुपरफास्ट बस सपोटरा के लिए जयपुर से दोपहर 12:35 रवाना होगी। यह बस रास्ते में दौसा से दोपहर 02:15 बजे, सिकन्दरा से दोपहर 02:45 बजे और गंगापुर से शाम 04:45 पर चलकर सपोटरा शाम 06:00 बजे पहुंचेगी। इस बस की यात्रा करने वाले यात्री ऊपर दर्शाए गए 10 से 15 मिनट पहले ही आकर बस स्टैंड से विशेष जानकारी अवश्य लें। दोसा डिपो की इस बस से जयपुर और दौसा के साथ सिकंदरा और गंगापुर जैसे शहरों के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।

