Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में भजनलाल सरकार ने आरएएस अधिकारियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में आज 16 आरएएस अधिकारियों को भजनलाल सरकार ने आईएएस के पद पर पदोन्नति करने की लिस्ट जारी की है। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा प्रदेश के 16 अधिकारियों के आईएएस के पद पर प्रमोट के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि पहली बार दिल्ली की जगह राजस्थान प्रदेश के जयपुर में पिछले महीने ही इन अधिकारियों को आईएएस के पद पर प्रमोट करने हेतु संघ लोक सेवा आयोग की बैठक हुई थी। आईएएस अफसर बनने वाले अधिकारियों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सचिव अंजू राजपाल और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के एसए उमेद सिंह भी शामिल है।
18 RAS अधिकारियों की लिस्ट में से 16 बने आईएएस अफसर
राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में पिछले महीने हुई संघ लोक सेवा आयोग की बैठक में प्रदेश के 18 आरएएस अधिकारियों के नाम आईएएस के पद पर प्रमोशन के लिए दिए गए थे। इन 18 अधिकारियों की लिस्ट में से यूपीएससी द्वारा 16 अधिकारियों को आईएएस के पद पर प्रमोट किया है। आरएएस से आईएएस बने अधिकारियों की लिस्ट में अंजू राजपाल, उमेद सिंह विवेक कुमार, मुकेश कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, डॉक्टर भागचंद बगाल, असलम शेर खान, नरेंद्र कुमार बंसल, महावीर खराड़ी, मेघना चौधरी, ओम प्रकाश जैन, राजेश सिंह, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर और गोपाल राम बिरदा का नाम शामिल है।
पंचायत चुनाव के बाद होगी पोस्टिंग
राजस्थान को मिले नए 16 आईएएस अधिकारियों को फिलहाल जहां ड्यूटी है वहीं पर कार्य करना पड़ेगा। क्योंकि सरकार द्वारा इन अधिकारियों की पोस्टिंग पंचायत चुनाव के बाद की जाएगी। इन अधिकारियों का चयन 2025 की वैकेंसी के आधार पर किया गया है। प्रदेश में पंचायत चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए सरकार इन अधिकारियों को पोस्टिंग पंचायत चुनाव के बाद ही देगी।


