Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर शहर में आज रहेगा शटडाउन, 3 शिफ्टों में दिए जाएंगे 4-4 घंटे के पावरकट

पुर शहर में आज लगभग 60 से अधिक क्षेत्रों में शटडाउन की घोषणा की गई है। विद्युत विभाग, जयपुर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार शहर में आज 60 से अधिक क्षेत्रों में 3 शिफ्टों में चार-चार घंटे के पावर कट दिए जाएंगे।

JAIPUR POWER CUT
जयपुर में विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की घोषणा की गई है।

Jaipur News; जयपुर शहर में आज लगभग 60 से अधिक क्षेत्रों में शटडाउन की घोषणा की गई है। विद्युत विभाग, जयपुर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार शहर में आज 60 से अधिक क्षेत्रों में 3 शिफ्टों में चार-चार घंटे के पावर कट दिए जाएंगे। बिजली विभाग द्वारा आज सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक शहर के 60 से अधिक क्षेत्रों में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 10:00 से 2:00 बजे तक, दोपहर 1 से शाम 5:00 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक तीन शिफ्टों में पावर कट दिया जाएगा।

सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

जयपुर शहर में आज सुबह 10:00 बजे से गंगा नगर सुगर मिल, जयपुर मेज, ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन, नेहरु नगर, बस्सी सीतारामपुरा, झोटवाड़ा रोड, पानीपेच, नारायण विहार, नारायण सागर ब्लॉक बी, सी, जे, आर, के, एस, जयसिंहपुरा रोड, जाट कॉलोनी, खरबाश कॉलोनी, कल्याण मोटर्स, लिलो की ढाणी, मौजिका ग्रुप, एवं आसपास का प्रभावित क्षेत्र । केशव पथ, रिद्धि सिद्धि कॉम्पलेक्स, 33/11 kV जीएसएस अम्बाबाड़ी से बिजली सप्लाई वाला पूरा इलाका, अंबाबाड़ी, कालवाड़ रोड, खातीपुरा रोड, कुमावत कॉलोनी, ओम शिव कॉलोनी, प्रेम नगर, लता सर्किल, शिल्प कॉलोनी, गुलाब बाड़ी और जयपुरिया कंपाउंड सहित आसपास के क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे तक 4 घंटे का पहला शटडाउन रहेगा। वहीं दोपहर 1 बजे से ऋषि गालव नगर, गलता गेट थाना, गैस गोदाम, सूर्य नगर, गली नंबर 8 और आसपास का प्रभावित क्षेत्र में शाम 5:00 बजे तक 4 घंटे का दूसरा पावर कट किया जाएगा।

इन क्षेत्रों दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक लगेगा आज तीसरा पावरकट

जयपुर शहर में आज तीसरा पावरकट कांवटिया सर्किल, बाजोरिया स्कूल, प्रताप नगर, मेजर शैतान सिंह कॉलोनी, किशन बाग, इम्पेरियल अस्पताल, कांवटिया 33/11 kV जीएसएस आरपीए, राष्ट्रपति मैदान, आपीए रोड, संजय कॉलोनी, स्वर्णकार कॉलोनी, फॉरेंसिक लैब, शास्त्री नगर, अमानीशाह रोड और जेपी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक 4 घंटे का पावर कट रहेगा। इस दौरान इन कॉलोनियों के निवासियों को बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।