Power Cuts Chittorgarh: राजस्थान प्रदेश के चित्तौड़गढ़ जिले में आज कई क्षेत्रों में 35 कवि इंटर कनेक्शन वगैरा का कार्य के चलते बिजली विभाग ने पावर कट की सूचना जारी की है। चित्तौड़गढ़ जिले में कार्यरत बिजली विभाग के एईएन अजय सिंह बताया कि आज 9 अक्टूबर को जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में 33 केवी इंटर कनेक्शन व रखरखाव कार्य के चलते कई फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को 33 केवी फीडर पिंड, भानुजा एवं 33 केवी खेरमालिया से जुड़े क्षेत्रों में 6 घंटे का पावर कट किया जाएगा। सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 33 केवी इंटर कनेक्शन का कार्य किया जाएगा।
इन फीडरों पर शाम 5:00 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र में आज 9 अक्टूबर को 33 केवी फीडर पिंड, भानुजा एवं 33 केवी खेरमालिया से जुड़े कचूमरा, निकुंभ, पिंड भानुजा, लिंकोडा, जरखाना, खरदेवला, विनायका, खेरमालिया जीएसएस सहित इनसे जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसके अलावा बड़ीसादड़ी जीएसएस से जुड़े बड़ीसादड़ी-1, बड़ीसादड़ी-2, नीमच रोड, इंडस्ट्री, इंद्रा कॉलोनी एवं लक्ष्मीपुरा फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों में भी सुबह 11:30 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखने की सूचना जारी की गई है।
चित्तौड़गढ़ शहर दिया गया आज 4 घंटे का पावर कट
चित्तौड़गढ़ शहर में आज बिजली विभाग की ओर से चार घंटे का पावर कट किया गया। दीपावली पर्व के मद्देनजर रखरखाव कार्य होने से आज 9 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह आठ से 12 बजे तक चित्तौड़गढ़ शहर के कई इलाकों में बिजली सेवा बंद रही। शहर में सेंती जीएसएस से निकलने वाले 11 केवी सिटी ब्रह्मपुरी फीडर से जुड़े शिकारवाड़ी, रमेश नगर, कनक विहार, समता नगर, ब्रह्मपुरी और उसके आसपास के छेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रही।


