Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरकार से सहमति के बाद कांग्रेस को मिली चार संसदीय समितियों की कमान

नई दिल्ली: कांग्रेस को नई लोकसभा में चार प्रमुख संसदीय समितियों की अध्यक्षता सौंपी गई है। सरकार के साथ लंबी बातचीत के बाद कांग्रेस को लोकसभा में विदेश, ग्रामीण विकास, कृषि और राज्यसभा में शिक्षा संबंधी स्थायी समिति की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, कांग्रेस को उम्मीद थी कि उन्हें पांच समितियों की अध्यक्षता मिलेगी।

संसदीय स्थायी समितियां केंद्रीय मंत्रालयों के बजट और संसद में प्रस्तुत विधेयकों की समीक्षा करती हैं, और सरकार को नीतिगत सुझाव भी देती हैं। समितियों की अध्यक्षता को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच विदेश, रक्षा, वित्त और गृह जैसी प्रमुख समितियों पर नियंत्रण को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा थी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, अभिषेक सिंघवी और शशि थरूर ने पहले विभिन्न समितियों की अध्यक्षता की है। वहीं, समाजवादी पार्टी, द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस को भी एक-एक समिति की अध्यक्षता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Police Recruitment : पुलिस विभाग में 18500 पदों पर होगी भर्ती, दशहरा पर सीएम ने की घोषणा