Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
क्राइम

जयपुर में महेश नगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने हिप्नोटाइज कर महिला के गहने लूटे

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जयपुर में महेश नगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने हिप्नोटाइज कर महिला के गहने लूटे

जयपुर l राजधानी जयपुर के महेश नगर थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों में एक महिला को हिप्नोटाइज कर उसके आभूषण लूटकर फरार हो गए पुलिस अब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है लेकिन खबर लेकर जाने तक बदमाशों के बारे में पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं थी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार महेश नगर इलाके में रहने वाली एक महिला अपने बच्चों को स्कूल से लाने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने एड्रेस पूछने के बहाने उसे रोका और मानवीय संवेदनाओं की जैसी बातें करते-करते बदमाशों ने महिला को अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में उलझा लिया और फिर भगवान की कृपा दिलाने का झांसा देकर महिला के आभूषण उतरवा लिए और बातों ही बातों में मौका देखकर आभूषण लेकर फरार हो गए बाद में महिला ने अपने परिजनों के साथ आकर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, यह कोई पहला मामला नहीं है जब बदमाशों ने अपनी चिकनी चिकनी बातों में भोली भाली महिलाओं को हिप्नोटाइज कर आभूषण और अन्य कीमती चीज लूट कर फरार हुए हो इससे पहले भी इस तरह के मामले राजधानी जयपुर में ही नहीं बल्कि प्रदेश में कई अन्य जगहों पर भी देखने को मिले हैं यह सिलसिला अब से नहीं बल्कि कई सालों से बना हुआ है जिसमें राजधानी जयपुर में भी इस तरह की वारदात कई बार हो चुकी है इस तरह की वारदात करने वाले बदमाश दिखने में काफी सभ्य होते हैं और उनकी बातों में भी काफी मिठास और मधुरता होती है मीठी-मीठी और अच्छी-अच्छी बातों के माध्यम से भोली भाली महिलाओं को उनके परिवार और जिंदगी में अनिष्ट होने की बात कह कर तो कभी धन दुगना करने की बात कह कर तो कभी और कुछ लालच दिखाकर महिलाओं के शरीर से कीमती आभूषण और चीज उतरवा लेते हैं और फिर बातों ही बातों में मौका देखकर घटना स्थल से आभूषण और अन्य कीमती चीज लेकर फरार हो जाते हैं l

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।