Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार के बजट की प्रतियां जलाकर जताया विरोध

भारतीय किसान संघ ने प्रदेश सरकार के बजट की प्रतियां जलाकर जताया विरोध


सरदारशहर। भारतीय किसान संघ ने बजट का विरोध करते हुए प्रदेश सरकार के बजट की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। किसान संघ के प्रान्त कोषाध्यक्ष श्रीचंद सिद्ध ने कहा कि राजस्थान सरकार बजट के नाम पर किसानों की भावनाओं से खेल रही है। झूठी घोषणा करती है धरातल में इसका परिणाम जीरो है। 2021-22 के बजट में किसानों को 50हजार सोलर कृषि कनेक्शन एवं 2022-23 के बजट में एक लाख सोलर कनेक्शन देने की घोषणा की थी। लेकिन किसानों से पैसे ले लिए गये और कनेक्शन के लिए किसान आज भी भटक रहे हैं। सम्भाग मुख्यालय पर माइक्रो इरिगेशन सेंटर की घोषणा हुई एक भी स्थापित नही किया। सिंचाई हेतु 7घंटे बिजली की घोषणा की गयी थी। किसानों को मिली 2-3घंटे बिजली, कृषि तकनीकी उपयोग हेतु 1000 ड्रोन देने की घोषणा गत बजट में की लेकिन एक भी ड्रोन नही दिया। बजट 2022 में लम्बित फरवरी 2022तक के सामान्य श्रेणी के विद्युत कनेक्शन जारी करने की घोषणा की अभी तक 2013 के कृषि कनेक्शन जारी नही हुए। किसानों की जेब से पैसे निकालकर कर्मचारियों का वेतन दे दिया। हर पंचायत में नन्दी शाला की घोषणा की लेकिन एक भी नन्दी शाला नही बनी। 2022 के बजट में कृषि विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अलग से विद्युत कम्पनी बनाने की घोषणा की उस कम्पनी का नामो निशान भी नही है। ये सरकार किसान वर्ग को मूर्ख समझ रही है। झूठ पर झूठ बोलकर जादूगर वाले लड्डू खिला रही है। इस बजट की घोषणा का कोई मतलब नही रह जाता है। इस दौरान किसान संघ के तहसील अध्यक्ष अमीलालगर गोस्वामी, भानीपुरा तहसील अध्यक्ष शैतान गुर्जर, रामेश्वरनाथ, मनोज सारण, रघुवीर सिंह, अमित सैनी, महेंद्र मुंड, सुभाष जाट, संजू, भादर राम मुंड, मुलाराम सारण आदि किसान उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा