Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन 

पूर्व सैनिकों ने सौंपा ज्ञापन 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने स्थानीय डाक बंगले में पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने एक ज्ञापन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दिलीपसिंह राठौड़ को सौंपकर सुजानगढ़ में सीएसडी कैंटीन खुलवाने, सैनिक विश्राम गृह बनवाने, गैलेंटरी अवार्डेड सारजेंट लक्ष्मन प्रसाद स्वामी का स्मारक बनवाने हेतु जमीन आंवटन की मांग की। जिस पर राठौड़ ने कहा कि सभी मांगों को राज्य बोर्ड के समक्ष रखा जायेगा। इस अवसर पर श्यामलाल गोयल, प्रेमाराम, इन्द्रचंद, रामचंद्र जाट, कमलसिंह, विजयसिंह सहित अनेक पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा