चुरू
बाईक चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा सीआई मुकुट बिहारी द्वारा गठित की गई टीम ने बाईक चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाईक बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई तेजाराम, हैड कांस्टेबल हरिशंकर, कांस्टेबल राजकुमार की टीम ने आरोपी सांवरमल सिद्ध, निवासी गांव ज्याक, सहीराम उर्फ शिव पुनिया निवासी लाडनू रोड़ सुजानगढ़ को गिरफ्तार कर एक चोरीशुदा मोटरसाईकिल स्पलेण्डर आई-स्मार्ट बरामद की है।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
