Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सैंकड़ो लोग आज करेंगे जयपुर कूच, जिले की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव

सैंकड़ो लोग आज करेंगे जयपुर कूच, जिले की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव


सुजानगढ(नि.सं)। मंगलवार को सैंकड़ो लोग जयपुर के लिए कूच करेंगे और वहां जाकर विधानसभा का घेराव करते हुए सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग करेंगे। जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट राम कुमार मेघवाल ने बताया कि सुजानगढ़ को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर लगातार 382 दिनों से सुजानगढ़ में धरना दिया जा रहा है। इसी क्रम में शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा द्वारा जिले की मांग को लेकर लगातार 4 दिनों से अनशन किया जा रहा है। वहीं किशनलाल छरंग, मुमताज काजी, मालाराम बिस्सू, सुनील भींचर, इस्माइल दैया भी क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशनकारी शिक्षक नेता गुरुदेव गोदारा ने भी मंगलवार को अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचने की अपील लोगों से की है, ताकि सरकार पर जिला बनाने की मांग को लेकर दबाव बनाया जा सके। नया बस स्टैंड से लोग वाहनों के जरिये जयपुर के लिए रवाना होंगे।
अनशन स्थल पर एडवोकेट बनवारीलाल बिजारणिया, कॉमरेड रामनारायण रुलानीय, मुमताज काजी, महबूब बडगूजर, कुंभाराम मेघवाल, मांगीलाल गिरवरसर, सागर मेघवाल सहित अनेक लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुजानगढ़ को इसी सत्र में जिला बनाए जाने की मांग की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा