Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मानसिक दबाव में जी रही है युवा पीढ़ीः- धीरसिंह धाबाई

मानसिक दबाव में जी रही है युवा पीढ़ीः- धीरसिंह धाबाई


सरदारशहर। शहर के रामनगर बास वार्ड एक में युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव विषय पर कार्यशाला रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोवैज्ञानिक और प्रसिद्ध मोटीवेटर धीरसिंह धाबाई व वरिष्ठ आरएएस आरपीएससी टॉपर राजस्थान संस्कृति, साहित्यकार लेखक ओमप्रकाश ने मां सरस्वती के आवक्ष के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर आरएएस ओमप्रकाश ने बताया कि सरकार की शिक्षा के परिक्षेत्र में विभिन्न योजना है। आमजन तक नही पहुंच पाती है। अतः हमें ज्यादा से ज्यादा इनका प्रचार करना चाहिए और हर गली मोहल्ले में एक पुस्तकालय और वाचनालय का निर्माण कर हमें युवा पीढ़ी को सकारात्मक दृष्टिकोण देना चाहिए। इस अवसर पर मनोवैज्ञानिक और सुप्रसिद्ध मोटीवेटर धाबाई ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी अत्यधिक मानसिक तनाव में जी रही है। जिसका मुख्य कारण एकल परिवार और मोबाइल का असामयिक प्रयोग और बेरोजगारी है। उन्होंने विशेष रूप से रीट की तैयारी करने वाले युवाओं की मन स्थिति पर विचार करते हुए कहा कि बार बार पेपर आउट होने और बेरोजगारी की वजह से बच्चे विषाद में जा रहे हैं। ऐसे में हम अच्छे खान पान के साथ अच्छा सांस्कृतिक, मानसिक वातावरण तैयार करें और बाहरी किसी भी भौतिक विषय वस्तु को छोड़ हम ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार को समय दें। प्रधानाध्यापक जितेंद्र शर्मा ने सबका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूनम वर्मा, माया शर्मा, परिजात, रामगोपाल पटीर, जितेंद्र चौधरी, दुर्गाप्रसाद शर्मा, पूनमचंद पांडर ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन पूनम वर्मा ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा