Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला बना राजस्थान में प्रथम, टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

जिला बना राजस्थान में प्रथम, टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 में हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि

खैरथल-तिजारा। जिले ने टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0 के अंतर्गत ऑनलाइन प्लेज (Online Pledge) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह अभियान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट ने बताया कि यह उपलब्धि जिले में युवाओं को तंबाकू से दूर रखने एवं स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए समन्वित एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। राज्य स्तरीय जिला-वार प्रदर्शन आंकड़ों के अनुसार ऑनलाइन प्लेज में सर्वाधिक युवाओं की सहभागिता खैरथल-तिजारा जिले में दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता में विद्यालयों, महाविद्यालयों, युवा संगठनों, विभिन्न विभागों तथा समुदाय की सक्रिय सहभागिता रही। व्यापक जनभागीदारी, प्रभावी क्रियान्वयन एवं सशक्त जन-जागरूकता अभियानों के चलते जिले को यह उपलब्धि प्राप्त हुई। यह कार्यक्रम 6 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 8 दिसंबर को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान जिले में तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम, जागरूकता रैलियां, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएं, डिजिटल आउटरीच तथा काउंसलिंग गतिविधियां प्रभावी रूप से आयोजित की गईं। इन प्रयासों से युवाओं में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ी एवं तंबाकू मुक्त वातावरण को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
जिला प्रशासन ने इस उपलब्धि के लिए अभियान से जुड़े सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, मीडिया एवं आमजन का आभार व्यक्त किया है तथा भविष्य में भी तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास जारी रखने का संकल्प दोहराया है। डॉ. गेट ने बताया कि तंबाकू उपयोग की रोकथाम के साथ जिला टीबी मुक्त जिला बनने की दिशा में भी अग्रसर है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. ललित शर्मा ने कहा कि तंबाकू का सेवन छोड़ने से गैर-संचारी रोगों जैसे उच्च रक्तचाप, मधुमेह, श्वसन रोग एवं कैंसर जैसी घातक बीमारियों की संख्या में भी कमी आएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण