Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहरी समस्या समाधान शिविर में 25 प्रकरणों का निस्तारण, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त

शहरी समस्या समाधान शिविर में 25 प्रकरणों का निस्तारण, स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त

खैरथल। राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में शहरी समस्या समाधान शिविर 2025 के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद खैरथल के सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान नगर परिषद खैरथल द्वारा विभिन्न नागरिक सेवाओं से संबंधित कुल 25 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में नाम हस्तांतरण के अंतर्गत प्राप्त 01 आवेदन, भूखण्डों के उप-विभाजन से संबंधित 06 प्रकरण, जन्म–मृत्यु पंजीयन से संबंधित 12 प्रकरण तथा जन आधार संशोधन एवं नए सदस्य जोड़ने से संबंधित 06 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
इसके साथ ही वार्ड संख्या 07 से 12, खैरथल से संबंधित प्राप्त शिकायतों का समाधान किया गया। वार्डों में स्ट्रीट लाइट से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण करते हुए मौके पर 16 स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कर चालू किया गया तथा 07 नई स्ट्रीट लाइटें खाली पोलों पर स्थापित करवाई गईं।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 04 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक पात्र आवेदक को बैंक द्वारा ऋण का वितरण भी किया गया।
नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि “शहरी समस्या समाधान शिविर” का आयोजन दिनांक 18.12.2025 को भी नगर परिषद खैरथल के सभागार में किया जाएगा। आमजन से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण