Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने ली जिला पर्यावरण समिति सहित पंच गौरव एवं गुरू गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा बैठक

जिला कलक्टर ने ली जिला पर्यावरण समिति सहित पंच गौरव एवं गुरू गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा बैठक

पंच गौरव एवं गुरू गोवलकर योजना के अनुमोदित कार्यों को समयबद्ध रूप में पूर्ण कराने के दिए निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला पर्यावरण समिति सहित पंच गौरव कार्यक्रम एवं गुरु गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पर्यावरण समिति की बैठक में आगामी वर्ष में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किए जाने वाले पौधारोपण के लक्ष्यों पर विभागवार विस्तृत चर्चा कर जिले में 43 लाख से अधिक पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसमें शिक्षा विभाग को 18 लाख, जिला परिषद को 7 लाख, वन विभाग को 4 लाख, पीडब्ल्यूडी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं कृषि व उद्यानिकी विभाग को 2 -2 लाख, यूआईटी एवं नगर निगम को 3 लाख, रीको को 1 लाख सहित अन्य विभागों को लक्ष्य अनुसार पौधारोपण कार्य के लिए यथासमय आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे स्थानों को चिन्हित करें, जहां सघन पौधारोपण किया जा सके। उन्होंने उपवन संरक्षक अलवर से हरियालो राजस्थान अभियान के तहत किए गए पौधारोपण एवं उनकी सर्वाइवल स्थिति पर फीडबैक लेकर निर्देश दिये कि अभियान के तहत लगाए गए पौधों के सर्वाइवल के संबंध में प्रभावी मॉनिटरिंग करें।

पंच गौरव कार्यक्रम की कि समीक्षा

जिला कलक्टर ने कहा कि पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में एक जिला-एक पर्यटन स्थल के रूप में सरिस्का टाइगर रिर्जव, एक जिला-एक उपज के रूप में प्याज, एक जिला-एक खेल के रूप कुश्ती, एक जिला-एक उत्पाद के रूप में ऑटो कम्पोनेंट तथा एक जिला-एक प्रजाति के रूप में अर्जुन चयन किया गया था। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के तहत निर्धारित गाइडलाइनों को अनुसार स्वीकृत कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर समयबद्ध रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

गुरू गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में प्रगति की कि समीक्षा

जिला कलक्टर ने निर्देशित किया कि गुरू गोवलकर आकांक्षी ब्लॉक विकास योजना अंतर्गत चयनित रामगढ ब्लॉक के अनुमोदित कार्यों के लिए संबंधित विभाग जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को तीन दिवस में तकनीकी स्वीकृति भिजवाना सुनिश्चित करें, जिससे आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गाइडलाइन अनुसार पूर्ण किया जा सके। बैठक में उपवन संरक्षक अलवर राजेंद्र हुड्डा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालूखे गौरव रविंद्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी डॉ. प्रदीप नांगलिया, आर्थिकी एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक प्रियंका माथुर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता, पर्यटन विभाग की उप निदेशक टीना यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक एम.आर मीना, जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण