Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जेजूसर के अटल सेवा केन्द्र में हुआ ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन

जेजूसर के अटल सेवा केन्द्र में हुआ ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन

झुंझुनूं, 17 दिसम्बर। वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को नवलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जेजूसर स्थित अटल सेवा केन्द्र में ‘विकास यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विगत दो वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा विकास यात्रा की उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का प्रत्येक निर्णय आमजन के जीवन को सरल, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में समर्पित है।

विधायक विक्रम जाखल ने विशेष रूप से जेजूसर ग्राम के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो वर्षों में जेजूसर में कुल 1 करोड़ 24 लाख रुपये के विकास कार्य संपादित किए गए हैं। इन कार्यों में सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, सार्वजनिक सुविधाओं एवं ग्रामीण आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। उन्होंने मंच से इन विकास कार्यों का विस्तृत हिसाब आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया, जो भाजपा सरकार की पारदर्शी एवं जवाबदेह कार्यशैली का प्रतीक है।

इसके साथ ही विधायक विक्रम सिंह जाखल ने आने वाले समय में जेजूसर एवं आसपास के क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की रूपरेखा भी रखी तथा विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए नई योजनाओं को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनका संकल्प है।

कार्यक्रम के दौरान जनसंवाद के माध्यम से आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण