Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगरपालिका की दिख रही लापरवाही नवलगढ़ में वार्ड की सफाई को लेकर दिखी खानापूर्ति 

नगरपालिका की दिख रही लापरवाही नवलगढ़ में वार्ड की सफाई को लेकर दिखी खानापूर्ति 


नवलगढ़: नवलगढ़ में नगरपालिका द्वारा प्रतिदिन होने वाली सफाई में हों रही है चुक। वार्ड नं 38 में पिछले 20 दिनों से ज्यादा से सफाई कार्य नहीं हुआ। केवल मुख्य मार्ग पर खानापूर्ति होती है नज़र आती है। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही सर्दी के मौसम में वार्ड की हर गली में नाली में कचरा जमा पड़ा है वार्डवासी जब पार्षद को फ़ोन करतें हैं और शिकायत के लिए बोलते हैं। तो वो कहते है अभी बोलता हूं फ़ोन करता हूं ठेकेदार को। अब तक नहीं हुई सफाई। नाली में कचरा जमा होने के कारण नजदीकी बसें लोग बिमारी से पिडी़त हो सकतें हैं। क्या इसी प्रकार की व्यवस्था जारी रहेगी या इनमें सुधार का प्रयास करेगी नगरपालिका। फ़ोन करने के बाद ही वार्ड की सफाई करवाई जाती है। पार्षद चुनाव आने पर सभी ठेकेदार जमकर कार्य करते नज़र आते हैं फिर चुनाव खत्म कार्य खत्म। पूरे साल सिर्फ पार्षद के कहने पर ही सफाई होती है।

नगरपालिका अधिषाशी अधिकारी से वार्ड वासियों के द्वारा अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को धरातल पर भी लाया जाएं। स्वच्छ भारत अभियान और वार्ड की सुचारू रूप से सफाई कराई जाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण