Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सरावगी  भारतीय जनता पार्टी सीकर जिला के प्रवक्ता नियुक्त

सरावगी  भारतीय जनता पार्टी सीकर जिला के प्रवक्ता नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयप्रकाश सरावगी को भाजपा सीकर जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी ।जयप्रकाश सरावगी की नियुक्ति पर लक्ष्मणगढ़ सहित सीकर जिले के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की।जयप्रकाश सरावगी वर्तमान में अग्रवाल संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष सहित अनेक सामाजिक संस्थाओं में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाले जयप्रकाश सरावगी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री, लक्ष्मणगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष एवं मनोनीत पार्षद भी रहे चुके हैं।इस नियुक्ति पर लक्ष्मणगढ़ शहर मण्डल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, पार्षदगण एवं पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश सरावगी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके सफल, सशक्त, यशस्वी कार्यकाल एवं पार्टी को नई उर्जा व मजबूती मिले-ऐसी शुभेच्छाएं की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण