Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गौ सेवा एवं पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

गौ सेवा एवं पूजन कार्यक्रम किया आयोजित

लक्ष्मणगढ़।राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सोमवार को लक्ष्मणगढ़ स्थित नंदीशाला पिंजरापोल गौशाला में गौ सेवा एवं गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौ पूजन कर गौमाता की सेवा की गई। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर ओमप्रकाश, उपनिदेशक डॉक्टर मोहन भोगे, पंकज कुमार सैनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नंदीशाला संचालन समिति के श्री राम शर्मा, अनिल मिश्रा, सुशील कुमार जाजोदिया, कमल कुमार, लोकेश कुमार सहित क्षेत्र के कई मौजीज व्यक्ति भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में गौ संरक्षण एवं सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण