Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सुशासन पखवाड़ा के तहत झुंझुनूं विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू विधायक राजेंद्र भांबू करेंगे ग्रामीणों से संवाद 

सुशासन पखवाड़ा के तहत झुंझुनूं विधानसभा में जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू   विधायक राजेंद्र भांबू करेंगे ग्रामीणों से संवाद 


झुंझुनूं, 14 दिसंबर। राज्य सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सुशासन पखवाड़ा” के अंतर्गत झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेन्द्र भांबू द्वारा व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों में आयोजित होंगे।

कार्यक्रम के तहत विधायक भांबू आमजन से सीधा संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे तथा नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर को आबूसर, नयासर, देरवाला एवं बीबासर से होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
16 दिसंबर को लालपुर, बुडाना, बगड़,
17 दिसंबर को कासिमपुरा, जयपहाड़ी, इस्लामपुर, माखर,
18 दिसंबर को इण्डाली, प्रतापपुरा, भड़ौंदा कलां, खाजपुर नया,
19 दिसंबर को भामरवासी, सारी, झुंझुनूं,
20 दिसंबर को सोलाना, किशोरपुरा, केहरपुरा कलां,
21 दिसंबर को गोवला, चनाना, भुकाना,
22 दिसंबर को किठाना, सुलताना, गिड़ानिया,
23 दिसंबर को उदावास, कुलोदा कला, पुरोहितों की ढाणी,
24 दिसंबर को पातूसरी, बिशनपुरा, दोरासर
तथा 25 दिसंबर को अज़ाड़ी कलां, बाकरा एवं बास नानग में जनसंपर्क कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।

विधायक राजेन्द्र भांबू ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं एवं सुझाव साझा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुशासन पखवाड़ा का उद्देश्य शासन और जनता के बीच संवाद को और मजबूत करना है, ताकि विकास कार्यों को और गति दी जा सके।

कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण