Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

प्रतिबंधित 60 किलो प्लास्टिक थैलिया जप्त

द्वारा Jaipur Times
प्रतिबंधित 60 किलो प्लास्टिक थैलिया जप्त


मंडावा।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से रविवार को अचानक से दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी जैकीराम गोयल के निर्देश पर हुई कार्रवाई में 60 किलो 200 ग्राम प्रतिबंधित सिंगल युज प्लास्टिक थैलिया जप्त की गई।स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में दुकानों पर हुई छापेमारी कार्रवाई में मुख्य बाजार स्थित धानुका मार्ट से 5 किलो, सागरमल भामुराम दुकान से 6 किलो 200 ग्राम, मोहम्मद पंसारी की दुकान से 42 किलो, उम्मेद मोम दुकान से 1 किलो, अमन साड़ी सेंटर से डेढ़ किलो तथा बिसाऊ चौराहे पर मोहनलाल प्रमोद कुमार दुकान से 8 किलो 500 ग्राम प्लास्टिक थैलियां जप्त की गई। जप्त की गई प्लास्टिक थैलियों को कर्मचारियों द्वारा नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान सहायक प्रभारी राजपाल सिंह, सुरजीत, विजेंद्र, पूरणमल सैनी, सहीराम, रविंद्र, राजकुमार, विकास सहित नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।