झुंझुनू
एएओ महेश खीचङ ने नव चयनित उप निरीक्षकों को किया सम्मानित
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

मण्डावा ।
वाहिदपुरा गावं में आवेश पुत्र सुभाष खीचङ और योगेश नेमीवाल पुत्र अशोक कुमार नेमीवाल का एक साथ बीएसएफ में चयन होने पर महेश ने सम्मान किया। रिटायर्ड कमाण्डेंट प्रताप सिंह खीचङ और सीबीईओ मण्डावा पवन कुमार ने दोनों का साफा ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश खीचड पीटीआई, जगवीर खीचङ, अशोक नेमीवाल, मदन वीडियो, काफी संख्या में महिला और गांव के युवा उपस्थित रहे। प्रताप सिंह कमाण्डेंट ने दोनों को अपना अनुभव बताया। डीजे पर देशभक्ति के गीतों के साथ जश्न मनाया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
