Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहपाठी समूह ने 180 छात्रों को बांटे स्वेटर

सहपाठी समूह ने 180 छात्रों को बांटे स्वेटर

नवलगढ़: डूंडलोद के रामचंद्र गोयनका स्कूल पूर्व सहपाठी समूह के सौजन्य से रविवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डूंडलोद माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में स्कूल के 180 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किए गए। शंकर लाल शर्मा एवं मुकेश पारीक ने समूह के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों की विस्तृत जानकारी दी ।विद्यालय के प्राचार्य मोहम्मद मुस्लिम एवं उप प्राचार्य मोहम्मद रिजवान ने अतिथियों का स्वागत किया ।हाजी इशाक ने विद्यालय परिवार की तरफ से सहपाठी समूह का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र भूत , सीताराम जीनगर, महेश सिंह बडगुर्जर, हुसैन खान, रवि खंडेलवाल, रामजीलाल जांगिड़, मोहम्मद हुसैन, लियाकत अली, हाजी रहमतुल्ला, शरीफ बेहलीम, अब्दुल अजीज, हाजी सलीम, इमरान चोपदार, फारूक बेहलीम, मकबूल सैयद, तौफीक बेहलीम, आजम काजी, जुम्मा बेहलीम एवं मोहम्मद अली सहित प्रबुद्ध जन एवं विद्यालय स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण