Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सीकर

भाजपा शहर मण्डल द्वारा सफाई कर्मचारियों को कंबल वितरण आज

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

लक्ष्मणगढ़। राजस्थान में भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूर्ण होने तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मण्डल की ओर से सोमवार 15 दिसंबर को सफाई कर्मचारियों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा गली में आयोजित होगा।शहर मण्डल अध्यक्ष ललित पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता की भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को सर्दी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़ भी मौजूद रहेंगे। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त होगा। शहर मण्डल द्वारा आयोजित यह आयोजन समाज के श्रमशील वर्ग के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।ललित पंवार ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।