Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

अलवर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारिणी चुनाव 11 जनवरी को

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। अलवर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव दिनांक 11 जनवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किए जाएंगे। यह चुनाव राजस्थान खेल अधिनियम 2005 के प्रावधानों के अनुरूप, पूर्णतः वैधानिक, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया एसोसिएशन के संविधान एवं संबंधित खेल नियमों के अनुसार संचालित की जाएगी।
अलवर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन से संबद्ध सभी पात्र सदस्य इकाइयों को सूचित किया गया है कि वे निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।