Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन  अकलीमपुर व डूमरोली में भाजपा नेता डॉ मोहित जसवंत यादव ने किया विकास रथ का स्वागत

कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन   अकलीमपुर व डूमरोली में भाजपा नेता डॉ मोहित जसवंत यादव ने किया विकास रथ का स्वागत

बहरोड़। विधानसभा क्षेत्र के बर्ड़ोद स्थित राजकीय भीमराज उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में ASKU ‘कम्युनिटी क्रिकेट टूर्नामेंट’ का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि डॉ. मोहित जसवंत यादव की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिविशिष्ठ अतिथि एडीशनल एसपी नाजिम अली, तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में अलवर उत्तर से भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी उपस्थित थे। फीता काटकर टूर्नामेंट की शुरुआत करते हुए कार्यक्रम को डॉ मोहित जसवंत यादव द्वारा उत्साहित माहौल में प्रारंभ किया गया, जिसमें युवा खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. मोहित ने उपस्थित खिलाड़ियों और अभिभावकों से संवाद करते हुए खेल को केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच के साथ समाज और राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार बताया।
कार्यक्रम के दौरान ‘फिट इंडिया’ जैसी पहल और खेल संस्कृति को गांव-गांव तक मजबूत करने की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। उपस्थित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, खेल प्रेमी एवं क्षेत्रवासी इस पहल की सराहना करते हुए युवा शक्ति को सही दिशा देने के महत्व को रेखांकित करते नज़र आए। इस दौरान डीएसपी सचिन शर्मा, एसएचओ दिनेश मीणा, अधिशाषी अधिकारी राहुल अग्रवाल, सरोज बस्तीराम प्रधान, आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इसके पश्चात डॉ. मोहित जसवंत यादव अकलीमपुर और डूमरोली गांवों में विकास रथ यात्रा के दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने शिक्षा, खेल, सड़क, मूलभूत सुविधाओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्रवासियों की बातों को गंभीरता से सुना और गांव-गांव में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी राय और सुझावों को योजनाओं में शामिल किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में विकास की गति और ग्रामीणों का विश्वास और प्रबल होगा।
ग्रामीणों ने डॉ. मोहित जसवंत यादव की सक्रिय उपस्थिति और संवेदनशील दृष्टिकोण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद और निरीक्षण से उन्हें यह विश्वास मिलता है कि विकास सभी क्षेत्रों में संतुलित और तेजी से हो रहा है। शिक्षा, खेल और मूलभूत सुविधाओं में हुए बदलावों ने ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण