Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान आयोजित जिला कलक्टर की अगुवाई में शहरवासियों ने किया श्रमदान

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान आयोजित  जिला कलक्टर की अगुवाई में शहरवासियों ने किया श्रमदान

स्वच्छता जागरूकता रैली में दिया गया स्वच्छता का संदेश

अलवर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अगुवाई में ऐतिहासिक स्थल मोती डूंगरी पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत ‘नव उत्थान, नई पहचान बढ़ता राजस्थान - हमारा राजस्थान‘ कार्यक्रम अंतर्गत सघन सफाई अभियान चलाकर साफ -सफाई की गई। इस दौरान जिला कलक्टर ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया है, जिसमें सभी लोगों ने मिलकर सामूहिक रूप से श्रमदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया है। उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सामूहिक भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने मोती डूंगरी पर सभी पार्कों और मंदिर के बाहर कचरा पात्र लगवाने हेतु निगम आयुक्त को निर्देशित किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत एसएमडी चौराहे से मोती डूंगरी तक स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर की गई। रैली मोती डूंगरी पहुंच कर मोती डूंगरी के संपूर्ण क्षेत्र जिसमें चारों पार्क, मंदिर, डूंगरी, आम रास्ते सभी स्थानों पर व्यापक श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम, यूआईटी के सभी अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएँ, जनप्रतिनिधियों एवं शहर के नागरिकों तथा मोती डूंगरी पर घूमने आने वाले लोगों ने ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर श्रमदान किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के चार रंगों के अर्थ को समझाते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चार रंगों में कचरा पृथक्करण करने जिसमें हरा डिब्बा गीला कचरा, नीला डिब्बा सूखा कचरा, पीला डिब्बा घरेलू हानिकारक कचरा, तथा काला डिब्बा सैनिटरी कचरा के लिए उपयोग करने का आमजन से आह्वान किया।
वहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर प्रतिमाओं की सफाई, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, मंदिर, ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारकों की सफाई, विद्यालयों में स्वच्छता पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा निगम के प्रयासों से त्रिपोलिया, बजाजा बाजार को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जोन घोषित किया गया। निगम और यूआईटी की महिलाकर्मियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रंगोली के माध्यम से शहर को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान यूआईटी के भूमि अवाप्ति अधिकारी जितेन्द्र सिंह नरूका, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कार्मिक, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण