Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद द्वारा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक स्वच्छता अभियान

नगर परिषद द्वारा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर व्यापक स्वच्छता अभियान

खैरथल-तिजारा। वर्तमान राज्य सरकार के सफल दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को नगर परिषद खैरथल द्वारा शहर में व्यापक स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ शहर की अवधारणा को सशक्त करना रहा।
नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हनुमान पहाड़ी मंदिर एवं पार्क परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया तथा मंदिर परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर कचरा, झाड़-झंखाड़ एवं गंदगी हटाई गई। स्वच्छता गतिविधियों के अंतर्गत शहरवासियों को साफ-सफाई के प्रति प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के तहत हनुमान पहाड़ी पार्क से रेलवे अंडरपास होते हुए अंबेडकर सर्किल से नगर परिषद सभागार तक स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली में नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन ने भाग लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक दायित्वों का संदेश प्रसारित किया गया।
इसके साथ ही प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई की गई। अभियान के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक उपयोग में कमी जैसे उपायों को अपनाएं।
नगर परिषद द्वारा आमजन को स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता हेतु निरंतर जागरूकता संदेश दिया गया, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में सामूहिक जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण