अलवर। आदिवासी धाणका जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बावलिया ने कहा कि राजस्थान में धाणका आदिवासी समाज राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार प्रताड़ना झेल रहा है। सरकार आदिवासी समाज के उत्थान की बात तो करती है, लेकिन उसकी नीतियां जमीनी स्तर पर समाज के लिए घातक साबित हो रही हैं।
एडवोकेट बावलिया रविवार को शहर के ब्रह्मचारी मोहल्ले में धाणका समाज के मार्गदर्शक डालचंद आर्य की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार समाज से जुड़े विवादित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के बजाय उन्हें वर्षों तक लंबित रखती है, जिससे धाणका जनजाति को मानसिक, सामाजिक और प्रशासनिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
सभा में उपस्थित समाज के लोगों ने एकजुट होकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि 21 दिसंबर को पुनः समाज की बैठक आयोजित कर नई कार्य समिति के चुनाव कराए जाएंगे।
कार्यक्रम में रूपसिंह, हीरालाल, कैलाशचंद, महेश, सुनील, अशोक, हरदयाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अलवर
आरोप राजस्थान में धाणका आदिवासी समाज सरकार की गलत नीतियों से प्रताड़ित बावलिया


