Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छात्राओं को आवागमन में परेशानी पैदल चलना हुआ मुश्किल आंदोलन की दी चेतावनी मंडावा 

छात्राओं को आवागमन में परेशानी पैदल चलना हुआ मुश्किल आंदोलन की दी चेतावनी मंडावा 


राजकीय कन्या महाविद्यालय हेतमसर की छात्राओं ने कॉलेज प्राचार्य एवं कलेक्टर को ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि महाविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 1 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के समांतर छात्राओं का पैदल चलना मुश्किल हो गया है क्योंकि सड़क के दोनों तरफ खाई, जंगली घासफूस एवं कंटीले पौधे उगे हुए हैं तथा नुकीले पत्थर होने के कारण छात्राओं को हेतमसर बस स्टैंड से कॉलेज तक मुख्य सड़क मार्ग पर चलना पड़ रहा है तथा महाविद्यालय का मुख्य गेट खतरनाक मोड़ में आता है एवं प्रवेश द्वार के दाहिनी तरफ दृश्यता 30 मीटर है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से वाहन गुजरते हैं तथा पिछले कुछ समय में महाविद्यालय से निकलते हुए रोड पर चलते समय अनेक छात्राएं चोटिल भी हो चुकी है। छात्राओं ने चेतावनी दी है कि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन कॉलेज में कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन करना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वाली छात्राओं में परी, पूजा तंवर, महिमा गोदारा, रिंकू गावड़िया, खुशबू शर्मा ,कनक ऋषिका सहित चार दर्जन से अधिक छात्राओं के हस्ताक्षर है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण