Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी ज्ञात करवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक मुकेश स्वामी

विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी ज्ञात करवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आवश्यक मुकेश स्वामी


मण्डावा |
आदर्श विद्या मंदिर, मंडावा शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संजय शर्मा, पर्यावरण एवं जन जागृति संस्था के अध्यक्ष, तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के डीईओ प्रदीप ईश्वरवाल रहे।

अपने उद्बोधन में संजय शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और विद्यार्थी यदि प्रतिवर्ष एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करें तो बड़ा परिवर्तन संभव है।
प्रदीप ईश्वरवाल ने स्काउट एंड गाइड्स के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह संस्था विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और सेवा भावना विकसित करती है तथा भविष्य में इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएँ भी उपलब्ध कराती है।
प्रधानाचार्य मुकेश कुमार स्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का संवर्धन करते हैं। विद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के लिए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण