Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एलईडी मोबाइल वैन से जन जागरूकता अभियान 12 दिसम्बर से शुरू

लक्ष्मणगढ़। वर्तमान भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाइल वैन आधारित विशेष जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 12 दिसंबर से 26 दिसंबर 2025 तक 15 दिनों तक संचालित होगा।लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह मोबाइल वैन प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगी।अभियान के तहत 12 दिसंबर को जूलियासर, तिडोकी बड़ी, गाड़ोदा, सोला, मीरन,13 दिसंबर को घाणा, सिगडोला बड़ा, रूल्याणी माली, सुठोठ, नाशनवा,14 दिसंबर को जेवली, घिरनिया बड़ा, तूनवा, काछवा, बोदलासी,15 दिसंबर को सूतोद, कलवा डूंगरवास, गनेडी, नेछवा, कुमास जागीर, 16 दिसंबर को रूल्याना पट्टी, भीलूंडा, रूल्याणी, झाझड़, ढहर का बास,17 दिसंबर को बिदासर, बीदसर, बिडाडी बड़ी, खिंवासर, पलनावा, पालड़ी में कार्यक्रम आयोजित होंगे।इसी प्रकार 18 दिसंबर को डूडवा, खिरवा, सिंगोदड़ा, आंतरौली, बलारा,19 दिसंबर को चूड़ीमियां, सांखू, खेड़ी राड़ान, माधोपुरा, रहनावा, 20 दिसंबर को यालसर, लालासी, खुड़ी बड़ी, घस्सू, जसरासर, 21 दिसंबर को हमीरपुरा, कंटेवा, सनवाली, खेड़ी दंतुजला, भूमा बड़ा,22 दिसंबर को जाजोद, खालियानाउ, बाटडानाऊ, धाननी, नरसास,23 दिसंबर को अलखपुरा बोगन, बठोट, पाटोदा, हापास, भोजासर बड़ा, 24 दिसंबर को बादुसर, रोरू बड़ी, बगड़ी, कुमास जाटान, अलखपुरा गोदारान, 25 दिसंबर को रीणु, दिसनाऊ, राजपुरा, बैरास में जनसंपर्क गतिविधियाँ होंगी।अभियान के अंतिम दिन 26 दिसंबर को यह कार्यक्रम लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में सालासर बस स्टैंड, तोदी कॉलेज के सामने, नरोदडा, मुरली मनोहर मंदिर परिसर तथा मावलियों की ढाणी मानसी में आयोजित किए जाएंगे।इस अभियान से आमजन को सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण