Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में एसएफआई इकाई सम्मेलन आयोजित 35 सदस्यीय कमेटी गठित

राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में एसएफआई इकाई सम्मेलन आयोजित  35 सदस्यीय कमेटी गठित

लक्ष्मणगढ़। राजकीय।महाविद्यालय लक्ष्मणगढ़ में शुक्रवार को एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) का इकाई सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। तहसील सचिव गोपाल बागड़ी ने प्रेस बयान जारी कर सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष विद्याधर ढुकिया, जिला उपाध्यक्ष बीजू चाचीवाद, गरिमा चौधरी तथा कदीर खान ने भी अपने विचार रखे। सम्मेलन का संचालन विद्याधर ढुकिया द्वारा किया गया।अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने कहा कि वर्तमान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में फीस वृद्धि एवं नई शिक्षा नीति के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने छात्रों से एकजुट होकर इन नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।सम्मेलन में कॉलेज की खेल सुविधाओं, लाइब्रेरी तथा अन्य मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी दिनों में महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।सम्मेलन के अंत में 35 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया, जिसमें 13 सदस्यीय सचिव मंडल का चुनाव भी हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित चेजारा, सचिव भावना स्वामी तथा उपाध्यक्ष संदीप मण्डीवाल, कमलदीप, अनुष्का, प्रदीप व निकिता चुने गए। सहसचिव पद पर कृष्णा खींची, संदीप शिवरान, तुलसी, निकिता चौधरी, निखिल गोदारा और सुमैया जाटू का चयन किया गया। वहीं सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अलवीरा को सौंपी गई।इसके अलावा मोनिका, प्रियंका, अमन, आशीष, कोमल जांगिड़, अनुप्रिया, अदिति ढाका, हितेश सेनी, कोमल महिमा, योगिता, कोमल कंवर, परमेश्वर लाल सहित कई अन्य विद्यार्थियों को समिति सदस्य बनाया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण