Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विधायक अनिल शर्मा ने सुनी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का दिया निर्देश

विधायक अनिल शर्मा ने सुनी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ी लोगों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को समाधान करने का दिया निर्देश

सरदारशहर। विधायक अनिल शर्मा अपने निवास पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा आदि की समस्या सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के राज में जन कल्याण योजनाओं के माध्यम से आमजन को राहत देने का काम किया है और आगे भी निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, बिजली आदि के अच्छे कार्य हुए हैं। जिसके कारण आमजन खुश है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के दौरान सदन में क्षेत्र की बिजली का मुद्दा उठाते हुए कम वोल्टेज की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की है। क्षेत्र में दो बड़े जीएसएस लगवाने की मांग की है। जल्द ही पूरी होने के बाद किसानों को बिजली के कम वोल्टेज की समस्या खत्म हो जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस देहात अध्यक्ष ईश्वरराम डूडी, पालिका उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल, नगर अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजवी, किशोर भारद्वाज, पार्षद राजेश पारीक, हरलाल बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा