Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

असि. प्रोफेसर डाॅ शमशाद का बाराँ की सरज़मीं पर हुआ सम्मान

असि. प्रोफेसर डाॅ शमशाद का बाराँ की सरज़मीं पर हुआ सम्मान


चूरू। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में राजस्थान टॉपर और गवर्नमेंट पीजी कॉलेज बाराँ में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे रहे उर्दू स्कॉलर डॉ. शमशाद अली को राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को टॉप कर फर्स्ट रैंक प्राप्त करने पर यह सम्मान दिया गया। इस विशिष्ट उपलब्धि पर राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री ( खनन ,पेट्रोलियम और गोपालन विभाग) प्रमोद जैन भाया की पत्नी और बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, अंजुमन कमेटी ज़िला बाराँ के नवनिर्वाचित सद्र समाजसेवी हरदिल अज़ीज़ माजिद सलीम, भारत माता कॉलेज के निदेशक डॉ माजिद मलिक कमांडो , ज्योति पारस चेयरमैन नगर परिषद बाराँ, मांगरोल नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नाहीद बेगम आदि गणमान्य अतिथियों ने शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इससे पहले भी इस विशिष्ट उपलब्धि पर कई संगठन उनका सम्मान कर चुके हैं। हाल ही में चूरू जिला मुख्यालय पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भी माननीय मंत्री बृजेंद्र सिंह ओला, जिला कलेक्टर चूरू, जिला पुलिस अधीक्षक आदि उन्हें सम्मानित कर चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन ज़ाहिद खान ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा