Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजलदेसर नगर पालिका गेनानी में लगे पंप हाउस मैं मोटर खराब होने से नालियों का पानी बहा सड़कों पर


7 दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस गंदे पानी से गुजरना पड़ता है कस्बे वासियों को


राजलदेसर न्यूज सर्विस राजलदेसर नगर पालिका द्वारा संचालित कस्बे की गेनानी में बने जंजर अवस्था में पंप हाउस में मोटर खराब होने से 7 दिन से पूरे कस्बे की व्यवस्था चरमराई हुई है पंप हाउस में मोटर खराब होने के कारण पानी की निकासी नहीं होने की वजह से नालियों में बहने वाले पानी सड़कों पर लबालब नजर आ रहा है 7 दिन बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होने के कारण कस्बे के मुख्य मार्ग फ्रेंड्स सोसायटी मार्ग, रेलवे स्टेशन रोड, गांधी चौक, हॉस्पिटल के सामने, गर्ल्स स्कूल के पास ,लाल भवन स्कूल के पास के रास्ते गंदे पानी से भरे होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों एवं वाहन चालकों को लगातार भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन नगर पालिका द्वारा सब कुछ करके हुए भी सारे तंत्र फेल नजर आ रहे हैं वही वे अस्थाई व्यवस्था के तौर पर पानी की निकासी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में लाल भवन स्कूल के ग्राउंड में छोटे पंप हाउस से नगर पालिका द्वारा निकासी की जा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक वह दोनों भी भर चुके थे नगर पालिका में हालांकि पालिका की ओर से एक नया पंप हाउस भी बनाया था लेकिन मापदंड के अभाव से नाकारा साबित हो रहा है वही भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर पालिका में 1 महीने में दूसरी बार पंप हाउस में लगी मोटर खराब होने के कारण सोमवार को भाजपा नगर अध्यक्ष पवन बोथरा के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया लेकिन वहीं पर कांग्रेस व भाजपा में आपस में उलझ गए एवं एक दूसरे को समझा इस करके मामला शांत हुआ

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा