Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में इंडिया इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड 2025 का शानदार आयोजन, 50+ डिजिटल सितारों को सम्मान

जयपुर में आयोजित इंडिया इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड 2025 में 50+ डिजिटल सितारों को सम्मानित किया गया। लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, ट्रैवल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्रिएटर्स को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

जयपुर में इंडिया इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड 2025 का शानदार आयोजन, 50+ डिजिटल सितारों को सम्मान
जयपुर में इंडिया इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड 2025 का शानदार आयोजन, 50+ डिजिटल सितारों को सम्मान

जयपुर— सोशल मीडिया की बदलती दुनिया में कंटेंट क्रिएटर्स के योगदान को सम्मानित करने के लिए जयपुर में इंडिया इंफ्लुएंसर एंड क्रिएटर अवॉर्ड 2025 का भव्य आयोजन हुआ। संविधान क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित इस समारोह में देशभर से आए 50 से अधिक प्रभावशाली क्रिएटर्स को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया।

इस अवॉर्ड शो का लक्ष्य उन क्रिएटर्स को राष्ट्रीय मंच पर पहचान देना था, जिन्होंने अपने अनूठे और प्रभावी कंटेंट से न केवल डिजिटल दुनिया में अपनी जगह बनाई, बल्कि समाज, संस्कृति और ब्रांड संवाद में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। सम्मानित क्रिएटर्स लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, ट्रैवल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्रिएटर्स को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

इस आयोजन ने क्रिएटर्स को सम्मान देने के साथ-साथ ब्रांड्स और दर्शकों से जुड़ने का एक मजबूत मंच भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री झाबर सिंह खर्रा थे, जिन्होंने क्रिएटर्स को बधाई दी और डिजिटल युग में उनके योगदान की प्रशंसा की। आयोजन निदेशक संदीप सिंह सरना थे, जबकि डॉ. राम प्रसाद भड़िया, श्याम सुंदर गौड़ और हरीश सोनी ने सह-निदेशक के रूप में इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस समारोह में आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खारड़ी, सोशल आइकन पूजा भारती छाबड़ा और एमडी कुलदीप यादव सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि और मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Mega Expressway : राजस्थान में 11492 करोड़ से बनेगा मेगा एक्सप्रेस-वे, 400 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे में इन जिलों की जमीन होगी अधिग्रहण