Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

काजोल  फिल्म इंडस्ट्री में आने की इच्छा नहीं थी, अजय से शादी के खिलाफ थे पिता; मिसकैरेज ने झकझोरा, मिला पद्मश्री सम्मान

काजोल  फिल्म इंडस्ट्री में आने की इच्छा नहीं थी, अजय से शादी के खिलाफ थे पिता; मिसकैरेज ने झकझोरा, मिला पद्मश्री सम्मान

बॉलीवुड की बेबाक और दमदार अदाकारा काजोल आज 51 साल की हो गई हैं। 1992 में फिल्म *बेखुदी* से करियर की शुरुआत करने वाली काजोल भले ही फिल्मी परिवार से थीं, लेकिन शुरुआत में उनका फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं था। यह उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री तनुजा का सपना था कि बेटी भी सिनेमा में नाम कमाए।

काजोल ने मस्ती में पहली फिल्म साइन की और भले ही वह फ्लॉप रही, लेकिन उनकी एक्टिंग को सराहना मिली। इसके बाद उन्होंने *दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे*, *कुछ कुछ होता है*, *कभी खुशी कभी ग़म*, *फना* जैसी हिट फिल्मों से खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया।

अपने बिंदास अंदाज और मुंहफट स्वभाव के लिए मशहूर काजोल का एक वक्त पर शाहरुख खान से झगड़ा भी हुआ था, लेकिन अब दोनों अच्छे दोस्त हैं।

काजोल की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में रही। अजय देवगन से उनकी शादी को लेकर पिता शोमू मुखर्जी सहमत नहीं थे। शादी के बाद एक मिसकैरेज ने उन्हें मानसिक रूप से झकझोर दिया था। बावजूद इसके, उन्होंने खुद को संभाला और परिवार व करियर दोनों को संतुलित रखा।

2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया। आज काजोल न सिर्फ एक सफल अभिनेत्री बल्कि एक मजबूत महिला की मिसाल हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में कोहरे से पहले सड़कों पर बनेंगी सफेद लाइनें, भारी वाहनों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर