Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने की साफ-सफाई, स्वच्छ भारत का दिया संदेश

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने की साफ-सफाई, स्वच्छ भारत का दिया संदेश

सरदारशहर। शहर में शनिवार को डेरा सच्चा सौदा सिरसा की संगत के द्वारा संपूर्ण राजस्थान में सफाई महा अभियान डॉ संत गुरमीत रामरहीम सिंह इंसा की प्रेरणा से चलाया गया। जिसमें सरदारशहर ब्लॉक के 3000 सेवादारों के द्वारा डालमाण, खेजङा, जैतसीसर, कानङवास, मेहरी गांव व सरदारशहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केंद्रीय बस स्टैंड, कृष्णा बस स्टैंड, अशोक स्तंभ सर्किल व मैन रोड़ पर सफाई की गयी। सफाई अभियान में 45 मेंबर पालाराम इंसा, बजरंग लाल इंसा, ब्लॉक प्रेमी गौरीशंकर इंसा, गांव प्रेमी सेवक हेतराम इंसा व 15 मेंबर हरलाल, बाबूलाल, जयचंद, लिछूराम, दुलाराम, वृधीचंद, दीनदयाल, ओमप्रकाश, श्रवण कुमार, आसाराम, महेंद्र कुमार, हेमंत, धर्मचंद, सुभाष, फुलाराम व सैकड़ों ग्रीन एस के मेंबर उपस्थित रहे। रविवार को राजस्थान का एमएसजी भंडारा जयपुर में साध संगत द्वारा मनाया जाएगा। जिसमे लाखों लोगों को नशा छुङाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा