Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मालू परिवार द्वारा रोडवेज डिपो में बनाया जाएगा विश्राम भवन, विधायक शर्मा ने किया शिलान्यास

मालू परिवार द्वारा रोडवेज डिपो में बनाया जाएगा विश्राम भवन, विधायक शर्मा ने किया शिलान्यास


सरदारशहर। शहर के राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम कार्यालय में विधायक अनिल शर्मा की प्रैरणा से भामाशाह स्व. सेठ मूलचन्द मालू की स्मृति में भामाशाह विकास कुमार विनित कुमार मालू के द्वारा कर्मचारियों के लिए शानदार 20 वाई 25 का विश्राम भवन का परिवहन के प्रबंधक चंद्रशेखर महर्षि की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि विधायक अनिल शर्मा व पालिका उपाध्यक्ष अब्दूल रसीद चायल सहित अन्य अतिथियों ने शिलान्यास किया। विधायक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में भामाशाहों की कमी नहीं है। इनके माध्यम से विधानसभा क्षेत्र में काफी कार्य हुए है। यह भवन बनने के बाद रोड़वेज के कर्मचारियों को रात को रूकने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होने कहा कि अभी बजट के दौरान अपनी विधानसभा को कई बड़ी सौगातें मिलेगी। शहर का पुलिस थाना भी भामाशाह के सहयोग से बहुत शानदार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष अब्दूल रसीद चायल, थानाधिकारी सतपाल विश्नोई, पवन शर्मा, देहात अध्यक्ष इशरराम डूडी, शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, शिवभगवान सैनी, पूर्व प्रधान भीखम सिंह राठौड़, महावीर माली, मदनसिंह निर्माण, रतनगढ़ बीडीओ दुर्गाराम पारीक, चम्पालाल सैनी आदि ने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर धनश्याम बिड़ला, मदनलाल निर्वाण, समशुद्दीन खोखर, बाबूलाल सैनी, राजेश पारीक, मनोज पारीक, रामवतार नौवाल, प्यारेलाल आचार्य, जगदीश धन्नावंशी, रावताराम जागिड़, महावीर बोहरा, सरपंच बृजलाल ढाका, शेर मोहम्मद, परमेश्वर लाल सैनी, शिवलाल जाखड़, रमेश पुनियां, रवि पुनियां आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा