चुरू
दिव्यांगों से मिलकर भावुक हुए गहलोत
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

सुजानगढ़ (नि.सं.)। केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत ने लुहारागाड़ा स्थित प्रयास सेवा संस्थान का अवलोकन किया है। इस दौरान महेंद्र गहलोत विमंदित बच्चों से मिलकर भावुक हुए और उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं केयर टेकर रामेश्वरलाल माली से दिव्यांगों की दिनचर्या के बारे में पूरी जानकारी दी। इस अवसर महेंद्र गहलोत ने कहा कि गहलोत सरकार गरीब को गणेश मानकर सेवा करती है। उन्होंने संस्थान द्वारा विमंदितों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के बाद ओबीसी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बजरंग सेन के नेतृत्व में बोर्ड अध्यक्ष गहलोत का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कन्हैयालाल जाखड़, जेके टाक, संतोष कुमार टाक, गोपाल जाखड़, पूनमचंद भार्गव, अर्पित बागरेचा, गणेश नाई आदि ने माल्यार्पण किया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
