Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने चूरु फांटा से मोटर मार्केट तक मेगा हाईवे के दोनों और हटाया अतिक्रमण

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने चूरु फांटा से मोटर मार्केट तक मेगा हाईवे के दोनों और हटाया अतिक्रमण

सरदारशहर। शहर में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तीसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। पिछले दो दिनों में बीकानेर रोड के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया गया था। वहीं शुक्रवार को रतनगढ़ रोड मेगा हाईवे पर चूरु फांटा से मोटर मार्केट तक अतिक्रमण हटाया गय। वहीं प्रशासन द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बाद भी व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके चलते प्रशासन ने जेसीबी से दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण हटाया। वहीं प्रशासन को अतिक्रमण हटाते देख व्यापारी खुद ही अतिक्रमण हटाने में जुट गए। इस अवसर पर तहसीलदार कमलेश महरिया ने बताया कि जोधपुर हाईकोर्ट के आदेशों पर हाईवे के दोनों और 75 फुट की दूरी पर किए गए स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए अवगत करवाया था। लेकिन व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके कारण जेसीबी से व्यापारियों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। वहीं कार्रवाई के दौरान एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी प्रमोदकुमार जांगिड़, थानाधिकारी सतपाल विश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा