Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

गाड़िया लुहारों को मिले निःशुल्क पट्टे

गाड़िया लुहारों को मिले निःशुल्क पट्टे


सुजानगढ़ (नि.सं.)। स्टेशन रोड़ स्थित भीमसरिया स्कूल के पास काफी सालों से आवास बनाकर रहने वाले गाड़िया लुहारों को नगरपरिषद प्रशासन की ओर से 8 परिवारों को निःशुल्क पट्टे बनाकर वितरीत किए गए हैं। इस हेतु सभापति निलोफर गौरी, उप सभापति अमित मारोठिया, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप तोदी, कांग्रेस नेता बजरंग सेन, दिनेश पीपलवा, आसिफ खां नसवाण, रामनिवास इंदोरिया, प्रदेश वाल्मिकी गाड़िया लुहारों के मध्य पहुंचे और उनको पट्टे वितरीत किए। सभापति निलोफर गौरी ने कहा कि 50 वर्गमीटर भूमि का प्रत्येक परिवार को निःशुल्क पट्टा दिया गया है। सभापति निलोफर गौरी ने कहा कि सरकार की समस्त योजनाओं का आमजन को पूरा लाभ मिले, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा