Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सैंकड़ों लोगों ने निकाली रैली, शिक्षक नेता ने शुरू किया अनशन

सैंकड़ों लोगों ने निकाली रैली, शिक्षक नेता ने शुरू किया अनशन


सुजानगढ़ (नि.सं.)। सुजानगढ़ को जिला बनाने की मुहीम अब और तेज हो गई है। शाम को सैंकड़ों की संख्या में लोगों व कर्मचारियों ने जिला बनाने की मांग को लेकर रैली निकाली, जो लाडनू बस स्टेंड, गणेश मंदिर आदि स्थानों से होकर उपखंड कार्यालय पहुंची। जहां पर शिक्षक नेता गुरूदेव गोदारा ने सुजानगढ़ या सुजला को जिला बनाने की मांग को लेकर अनशन शुरू करने की घोषणा की। जिस पर जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, बनवारीलाल बिजारणिया, काॅमरेड रामनारायण रूलाणिया आदि लोगों ने गुरूदेव गोदारा का जिला बनाने की मुहिम को और तेज करने के लिए आभार जताया। इस अवसर पर शिक्षक नेता बनवारी कुलहरी, भंवरलाल पांडर, रतनलाल सेन, पार्षद सिराज खान कायमखानी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा