Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पानी के बकाया बिल पर एकमुश्त जमा कराएं जाने पर शत प्रतिशत छुट 31 मार्च तक

पानी के बकाया बिल पर एकमुश्त जमा कराएं जाने पर शत प्रतिशत छुट 31 मार्च तक

सरदारशहर। पानी के बकाया बिल पर एकमुश्त जमा करवाकर शत प्रतिशत छुट 31 मार्च तक पाने का अवसर राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को दिया है। विभाग के अधिशाषी अभियन्ता ने बताया कि जलदाय विभाग द्वारा संचालित पेयजल वितरण योजना में कस्बें में लगभग 3000 उपभोक्ताओं द्वारा जल उपभोग राशि जमा नहीं किए जाने के कारण वर्तमान में उनके जल संबंध विच्छेद हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को आरयूआईडीपी परियोजना के अंतर्गत डाली जा रही नई लाइन से कनेक्शन नहीं दिए जा सकते हैं। जलदाय विभाग द्वारा 31 मार्च 2022 तक के बकाया जल प्रभार शुल्क के पेटे बकाया राशि पर ब्याज एवं शास्ति में 31 मार्च 2023 तक एकमुश्त जमा कराए जाने पर शत प्रतिशत छूट प्रदान की गई है। अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वह अपनी बकाया राशि जलदाय विभाग सरदारशहर में तुरंत जमा करावे एवं दी जा रही छूट का लाभ प्राप्त करें।जिससे उनका जल कनेक्शन चालू हो सके। भविष्य में पुरानी लाइन से पानी आना बंद हो जाएगा एवं नई लाइन से पानी वितरण होने पर उन्हे समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा