Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

चार शिक्षक सस्पेंड, धरना रहा जारी 

चार शिक्षक सस्पेंड, धरना रहा जारी 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। पीसीबी स्कूल के छात्र सजाक मोयल द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने के प्रकरण में शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दे दिए हैं। इसको लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र जगबीरसिंह यादव ने आदेश जारी करते हुए प्रिंसिपल धन्नाराम प्रजापत, उप प्रधानाचार्य रणजीत भींचर, व्याख्याता शशि शर्मा, व्याख्याता सुनीता शर्मा को निलंबित किया गया है। निलंबन का कारण लाडनू थाने में दर्ज धारा 306 के मुकदमे को बताया गया है।
दूसरी ओर परिजनों की ओर से रात में भी एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना जारी रहा। धरने के दूसरे दिन लाडनू चैयरमेन रावत खां ने शिरकत की। रावत खां ने कहा कि सस्पेंशन की मांग पूरी हुई है, इसलिए हमारी दूसरी मांग गिरफ्तारी की भी सरकार को जल्द मानकर पीड़ित परिवार को राहत देनी चाहिए। इस दौरान लाडनू से पार्षद इरफान खान, पार्षद शहाबुदीन, सब्बीर खां, बिलाल खां, बाबू खां, जब्बार भूट्टा, आमीर खान, कालू सागवान और पार्षद सलीम खान एडवोकेट, पार्षद आसिफ अली नसवाण, पार्षद प्रतिनिधि अमजद खान कायमखानी, जाकिर ज्याल सहित अनेक लोग धरने पर मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा