Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पेंशनर समाज ने की भूमि आवंटन की मांग

पेंशनर समाज ने की भूमि आवंटन की मांग


सुजानगढ़ (नि.सं.)। राजस्थान पेंशनर समाज की स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष विद्याधर पारीक के नेतृत्व में जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया को ज्ञापन सौंपकर भवन के लिए भूमि आवंटन किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि पेंशनर समाज की सुजानगढ़ उपशाखा के सदस्यों को समस्याओं पर चर्चा करने व एक जगह पर एकत्रित होने के लिए भूमि की आवश्यकता है। इसलिए भारत हाॅस्पीटल के सामने स्थित नजूल सम्पति का आवंटन पेंशनर समाज को किया जावे, ताकि उस पर भवन बनाकर यहां पर पेंशनर्स अपना कार्यालय बना सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुरजाराम डाबरिया, सुरजाराम बिरड़ा, रेखाराम मेहरड़ा, तिलांचद दूधवाल, मन्नालाल भींचर, आदूराम, बजरंगलाल सेन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा