Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शुरू हुआ केंद्रीय बस स्टेंड

शुरू हुआ केंद्रीय बस स्टेंड


सुजानगढ़ (नि.सं.)। 14 साल के लंबे इंतजार के बाद शहर की सालासर रोड़ स्थित केंद्रीय बस स्टेंड का संचालन शुरू कर दिया गया है। बुकिंग प्रभारी शंकरलाल शर्मा ने बताया कि धीरे-धीरे सारी सुविधाएं नए बस स्टेंड पर विकसित हो रही हैं। लेकिन वेलकम होटल के पास कुछ निजी बस चालकों ने बसें लगाई, जो गलत है। इस बारे में शंकरलाल शर्मा ने उपखंड अधिकारी को अवगत करवाया। उपखंड अधिकारी मूलचंद लूणिया के निर्देश के बाद वेलकम होटल के सामने पुलिस का जवान लगाया गया, ताकि वहां पर बसें न रूके। इसी प्रकार शहर के अशोक सर्किल पर भी पुलिस व यातायात पुलिस के जवान तैनात रहे, जो बसों को केंद्रीय बस स्टेंड तक भेजते रहे। दूसरी ओर नया बस स्टेंड एक बार फिर रौनक से लबरेज नजर आया। बसों की आवाजाही से यहां पर रौनक नजर आई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा