Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सैंकड़ों विद्यार्थियों ने सीएम को लिखे पोस्टकार्ड 

सैंकड़ों विद्यार्थियों ने सीएम को लिखे पोस्टकार्ड 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भोजलाई चैराहे के पास स्थित बाल भारती विद्यापीठ सीनियर सैकंडरी स्कूल पर मंगलवार को सैंकड़ों विद्यार्थियों ने सुजानगढ़ को जिला बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नारेबाजी की और इसी बजट सत्र में जिला बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की। निदेशक भागीरथ पचार ने बताया कि 9 सौ पोस्टकार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों ने जिले की मांग को बुलंद किया है। इस दौरान जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार मेघवाल, शिक्षक संघ शेखावत के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गुरूदेव गोदारा, किसनलाल छरंग, भींवाराम बेनीवाल, राकेश गोदारा, कपिल सैनी, शंकर मेघवाल, संगीता शर्मा, ममता माहेश्वरी, रश्मि रावत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

DA Hike: हरियाणा के कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, नायब सरकार ने की 3% बढ़ोतरी की घोषणा